दिल्ली की 7 सीटों पर फिर खिलेगा कमल : अलका गुर्जर

सोमवार को विकासपुरी के दशहरा ग्राउंड में आयोजित हुआ त्रिदेव सम्मान समारोह, यहां गूंजा ‘"राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर

0 33

नई दिल्ली
दिल्ली की सभी सात सीटों पर एक बार फिर से कमल खिलेगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर प्रयास कर रही हैं, लेकिन जनता के भरोसे के आगे कुछ नहीं चलेगा। दिल्ली की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। दिल्लीवाले एक बार फिर से भाजपा के उम्मीदवार को जीताकर प्रधानमंत्री को मजबूत करेंगे। यह कहना है राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर का। सोमवार को विकासपुरी विधानसभा का दशहरा ग्राउंड भारतीय जनता पार्टी के विचारों व सत्य सनातन की शक्ति का उपासक बना।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा द्वारा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में त्रिदेव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में कवियत्री अनामिका अंबर जैन तथा कवि जेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे। डॉ. अनामिका जैन अंबर की संगीतमय प्रस्तुति “राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर ” ने भाजपा के समर्थकों में उत्साह बढ़ाया, जो भाजपा के समर्थन में उत्सुक नारों को जगाया।
कार्यक्रम में लगभग 8100 सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर सहरावत ने कहा कि जैसी पूरे विश्व को भगवान की त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु, और महेश संचालित करते हैं, ठीक वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता इसी महेश मूर्ति त्रिमूर्ति के समान भाजपा की ताकत हैं।
इस कार्यक्रम में लोकसभा क्लस्टर सह प्रमुख रेखा गुप्ता, लोकसभा चुनाव संयोजक सुमन प्रकाश शर्मा, ज़िला अध्यक्ष रमेश शोखंदा, राजकुमार ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेै।

400 पार एक नारा नहीं आंदोलन है : जय प्रकाश 

पश्चिमी दिल्ली के लोकसभा प्रभारी व पूर्व मेयर जयप्रकाश ने कार्यक्रम में कहा कि 400 पार केवल एक नारा नहीं बल्कि एक आंदोलन है। यह प्रतिबिंब है मोदी जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता एवं विश्वास का, देश के विकास का, महिलाओं के सम्मान का, मजदूर एवं किसानों की मेहनत का, सीमा सुरक्षा बल के बढ़ते हुए मनोबल का एवं समूचे विश्व में भारत के बढ़ते हुए गौरव का।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.