Israel-Hamas War News: कुछ घंटे और युद्धविराम

युद्धविराम मंगलवार और बुधवार तक जारी रहने वाला

0 189

नई दिल्ली
Israel और Hamas के बीच जारी जंग के बीच अच्छी खबर आई है। दोनों के बीच कुछ घंटे और के लिए जंग थम जाएगा। इस बीच पीड़ितों को निकालने में मदद मिलेगी।
दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस युद्ध की वजह से मरने वाले लोगों की तादाद 15 हजार से ज्यादा हो चुकी है। सोमवार से शुरू हुए दो दिनों के युद्धविराम से काफी लोगों को निकालने में मदद मिलेगी। इससे पहले चार दिनों के युद्धविराम पर सहमति बनी थी, जो सोमवार को खत्म हो गई।
कतर की मध्यस्थता में हुए इस युद्धविराम को लेकर एक कतरी अधिकारी ने कहा कि दो दिनों के युद्धविराम, जो मंगलवार और बुधवार तक जारी रहने वाला है, के चलते कम से कम 20 बंधकों को रिहा किया जाएगा, जिन्हें गाजा पट्टा में हमास ने बंधक बनाया हुआ है. इस दौरान इजरायल की जेल से 60 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदी भी रिहा हो सकते हैं।

Leave A Reply