IMA LUCKNOW ELECTION: डॉ. सरिता अध्यक्ष व डॉ. संजय बने सचिव

IMA LUCKNOW के इतिहास में सर्वाधिक मतगणना का रिकॉर्ड

0 214

लखनऊ।
INDIAN MEDICAL ASSOCIATION LUCKNOW शाखा में डॉ. सरिता सिंह अध्यक्ष व डॉ. संजय सक्सेना सचिव निर्वाचित किये गए हैं। रिवर बैंक कालोनी स्थित IMA भवन में रविवार को वार्षिक चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। IMA LUCKNOW के इतिहास में इस बार सर्वाधिक मत पड़े।
वोटिंग के लिए शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन भीड़ की वजह से 20 मिनट का अतिरिक्त समय और बढ़ा दिया गया। सभी नतीजे रात 08.00 बजे घोषित कर दिए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने घोषणा की।


इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ.अमित अग्रवाल, डॉ. हैदर अब्बास, डॉ. एम अलीम सिद्दीकी तथा वित्त सचिव डा. गुरमीत सिंह और संयुक्त सचिव के लिए डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. ऋतु सक्सेना, डॉ. वारिजा सेठ व डॉ.शाश्वत विद्याधर चुने गये।
वहीं सम्पादक के लिए डॉ. वीरेन्द्र कुमार यादव चुने गए।
कार्यकारिणी में 15 सदस्य चुने गए हैं। इसमें डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. मोना असनानी, डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. सुमित सेठ, डॉ. एसके रावत, डॉ. श्वेता श्रीवास्तवा, डॉ. सुमित रूंगटा, डॉ. शाश्वत सक्सेना, डॉ. अजय कुमार पटवा, डॉ. निशि टण्डन, डॉ. राकेश कुमार दीक्षित और डॉ. सरस्वती देवी राम जी शामिल हैं।
खास बात यह है कि जल्द ही वर्ष 2023-2024 के अध्यक्ष डॉ. विनीता मित्तल अपना पद भार संभालेंगी।

Leave A Reply