कर्मचारी नेता स्व. राम अचल को मिले सम्मान, घर के पास किसी एक पार्क को उनके नाम पर करने की मांग, भेजा पत्र

कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने महापौर एवं नगर आयुक्त को पत्र भेजा

177

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पूर्व महामंत्री व लेखाकार रहे स्व. राम अचल के घर के पास बने किसी भी पार्क को उनके नाम पर करने की मांग की गई है। ताकि कर्मचारी नेता को सम्मान प्राप्त हो सके। इसके लिए कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने महापौर एवं नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। यह जानकारी संघ की मंत्री विजय लक्ष्मी ने बुधवार को दी।

संस्था/कर्मचारियों के हित में सदैव अविस्मरणीय कार्य किया

आनंद वर्मा ने बताया कि स्व. राम अचल जी
कर्मचारी संघ के महामंत्री रहते हुए उन्होंने संस्था/कर्मचारियों के हित में सदैव अविस्मरणीय कार्य किया। नगर निगम लखनऊ में लेखा विभाग में लेखाकार के पद पर कार्यरत थे और कर्मचारी संघ के महामंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने संस्था/कर्मचारियों के हित में सदैव अविस्मरणीय कार्य किया है। संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने पत्र में उल्लेख किया है कि स्व. राम अचल लेखा विभाग में लेखाकार के पद पर कार्यरत थे। उन्हें नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के महामंत्री पद पर भी मनोनीत किया गया था। स्व. रामअचल ने अपने विभागीय एवं संघ के महामंत्री पद पर रहते हुए अनेकों संस्था/कर्मचारी हितार्थ कार्य किये। जिस कारण लाभ मिला। सभी कर्मचारी अपने को गौरवन्तित महसूस कर रहे हैं।

स्व. राम अचल जी की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं त्याग की भावना को भूला नहीं जा सकता

श्री वर्मा ने कहा कि स्व. राम अचल जी की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं त्याग की भावना को कभी भी भूला नहीं जा सकता। वह हमेशा कर्मचारियों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनके द्वारा किए गए संघर्ष, सेवा और समर्पण से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलेगी।

स्व. राम अचल जी का जीवन नगर निगम के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है

संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने यह भी बताया कि बताया कि स्व. राम अचल जी का जीवन नगर निगम के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह आवश्यक है कि उनके घर के पास नगर निगम लखनऊ के किसी पार्क को उनके नाम से समर्पित किया जाए। यह प्रस्ताव न केवल उन्हें श्रद्धांजलि होगी, बल्कि नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों को प्रेरणा भी देगा कि सेवा और संघर्ष को समाज द्वारा उचित सम्मान मिलता है।

महापौर एवं नगर आयुक्त से अनुरोध

संघ ने इस संबंध में महापौर एवं नगर आयुक्त से अनुरोध किया है, कि शीघ्र ही निर्णय लेकर स्व. राम अचल के नाम से उनके निवास स्थान ई-54 सेक्टर- आई, एलडीए कालोनी कानपुर रोड के पास किसी भी पार्क का नामांकरण किये जाने हेतु सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। ताकि स्व. राम अचल जी को सम्मान मिले और कर्मचारी समाज अपने को गौरवान्वित महसूस कर सकें।

 

Comments are closed.