योगी सरकार के आठ साल: लखनऊ में यूपी के सर्वाधिक 30 हजार बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, एक दिन में 1.85 लाख से अधिक टीके लगाने का भी रिकॉर्ड
सरकार स्वास्थ्य सहित सभी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध- महापौर
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ रिपोर्टर:
लखनऊ शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा है कि धरती पर डॉक्टर और नर्स भगवान हैं। मरीज को उतना फायदा इंजेक्शन और दवा से नहीं होता है जितना मृदु भाषा और अच्छे व्यवहार से होता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सहित सभी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय कार्यक्रम
महापौर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को संबोधित कर रहीं थीं। मौके पर MLC मुकेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में आठ साल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। जनपद में जिला स्वास्थ्य समिति, सीएमओ और उनकी टीम स्वास्थ्य सेवाएं को लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रही हैं।
PHC और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अपडेट कर
बनाया जा रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर
CMO डॉ. N. B. सिंह ने कहा कि चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की लगातार नियुक्ति की जा रही है। PHC और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सुदृढ़ कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए हैं, जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और वहां पर 14 महत्वपूर्ण जांचें की जाती हैं। गैर संचारी रोगों, हृदय रोग, डायबिटीज आदि की स्क्रीनिंग के साथ टेलीकंसल्टेशन की सेवा भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक लखनऊ में 27 हजार गर्भवतियों को ई-वाउचर जारी किए गए हैं।
95 लाख से अधिक लगे कोविड के टीके, एक दिन में 1.85 लाख से अधिक टीके लगाने का भी रिकॉर्ड
CMO ने कहा कि जनपद में कुल 95 लाख से अधिक कोविड के टीके लगाए गए। एक दिन में 1.85 लाख से अधिक टीके लगाने का भी रिकॉर्ड है। इसके साथ ही कोविड की 76.00 लाख से अधिक जांचें भी की गईं। उन्होंने बताया कि जनपद में 70 साल से अधिक आयु के करीब 30 हजार बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने हैं जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।
अब तक करीब 9 लाख लाभार्थियों को जारी हुए आयुष्मान कार्ड
डॉ. N. B. सिंह ने बताया कि जिले में अब तक करीब 9.00 लाख लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिले में आयुष्मान के तहत सूचीबद्ध 52 सरकारी एवं 270 निजी अस्पतालों द्वारा अब तक करीब 4.00 लाख लाभार्थियों को 608 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
Related Posts