DTC बस मार्शल कल करेंगे सीएम आवास का घेराव

0 120

नई दिल्ली

पक्की नौकरी  की मांग को लेकर डीटीसी बस मार्शल शुक्रवार सुबह 10 बजे सिविल लाइन स्थित सीएम आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान हजारों की  संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहेंगे। इस प्रर्दशन का नेतृत्व लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) करेगी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिल्ली सरकार के एक गलत फैसले ने 10 हजार 792 लोगों को बेरोजगार किया है। पूर्व मार्शल सचिन भरवाल ने बताया कि दो महीने से ज्यादा का समय हो गया हैं, सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही है। हजारों की संख्या में दिल्ली नागरिक सुरक्षा के जवानों को अपनी नोकरी से बिना किसी नोटिस के हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह नौकरी ही उनके भरण पोषण का एकमात्र साधन थी।

Leave A Reply