DRM ने चारबाग स्टेशन का किया निरीक्षण, पर्याप्त संख्या में ATVM उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

स्टेशन परिसर की व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा

132

Lucknow (Mukesh Kumar): लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में ATVM उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे यात्रियों को बिना किसी लाइन के कम समय में टिकट मिल सके।

स्टेशन परिसर की व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा

DRM शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों संग चारबाग स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान DRM ने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वच्छता को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर DRM सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता को और प्रभावी ढंग से लागू करने तथा बिखरे हुए सामान को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। उन्होंने यात्रियों के बैठने के लिए उपलब्ध बेंचों की स्थिति, पेयजल की उपलब्धता एवं व्हीलचेयर जैसी विशेष सुविधाओं की समीक्षा की।

इन दफ्तरों में भी जाकर लिया जायजा

DRM ने स्टेशन मास्टर कार्यालय, T.T.E ऑफिस, कैश ऑफिस, इंक्वायरी ऑफिस, RMS, अमानती सामान घर (क्लॉक रूम), बुकिंग कार्यालय, अकाउंट्स ऑफिस, रिकॉर्ड रूम एवं पार्सल ऑफिस का निरीक्षण कर जायजा लिया।

कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की भी ली जानकारी

DRM ने स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों एवं रोलिंग इन-आउट शेड निरीक्षण हट में कर्मचारियों से बातचीत के दौरान कार्यप्रणाली की जानकारी ली। पे-एंड-यूज़ शौचालय, OSOP स्टॉल एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया।

उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और उन्नत करने के निर्देश

निरीक्षण के बाद DRM ने अधिकारियों को स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और उन्नत करने तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित भी किया।

मौके पर ये सभी रहें मौजूद

मौके पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी, स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Comments are closed.