DRM ने लखनऊ में चारबाग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का किया निरीक्षण, तत्काल अवैध ऑटो, ई-रिक्शा को हटाने के दिये निर्देश

DRM ने स्टेशन परिसर में यातायात, पार्किंग व प्रकाश तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

211

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ: मुकेश कुमार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यातायात, पार्किंग व प्रकाश तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को हटाने के निर्देश

DRM ने सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को देखा और इन्हे तत्काल हुए व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं अवरोध-रहित रास्ता मिलना चाहिए।

रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

इसके अतिरिक्त, सर्कुलेटिंग एरिया में रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश भी दिए गए। DRM ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई, वाहन संचालन, पार्किंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जाए। DRM ने कहा कि लखनऊ मंडल के यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं स्वच्छ परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मौके पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी समेत अन्य अफसर व कर्मी शामिल रहें।

Comments are closed.