Delhi blast: इस्लामिक पृष्ठभूमि वाले शिक्षण संस्थान बन रहे आतंकियों की शरणस्थली-ऋषि त्रिवेदी

ऋषि त्रिवेदी ने दिल्ली कार धमाके में मारे गये लोगों के प्रति व्यक्त की शोक संवेदना

140

Lucknow: अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने दिल्ली कार धमाके में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस घटना की प्रारम्भिक जांच में सामने आये शिक्षण संस्थानों की गहनता के साथ जांच-पड़ताल करने की मांग की है।

सैकड़ों परवेज अंसारी यहां से निकलेंगे….

ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थानों की तरह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की निष्पक्ष जांच होती है तो एक नहीं सैकड़ों परवेज अंसारी यहां से निकलेंगे। श्री त्रिवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस्लामिक पृष्ठभूमि रखने वालों के संस्थान आतंक की शरणस्थली बनती जा रही है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि केन्द्र और राज्यों की सरकारें ऐसे संस्थानों पर कड़ी नजर रखें और समय-समय पर संस्थानों में चल रही कार्यप्रणाली की जांच करें।

शिक्षा के नाम पर चल रहा है धर्मान्तरण का कार्य

श्री त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली कार धमाकों के बाद जिन-जिन संस्थानों में कार्यरत लोग पकड़े गए, वहां आतंकियों को संरक्षण देने के साथ-साथ शिक्षा के नाम पर धर्मान्तरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। श्री त्रिवेदी ने कुर्सी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के सामने स्थापित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने पर कहा है कि यह कोई नई बात नहीं है, यहां पहले भी कई लोग पकड़े जा चुके है, यही नहीं बल्कि यह पूरी तरह से धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

हिन्दू समाज से अपने बच्चों को इस्लामिक पृष्ठभूमि वाले शिक्षण संस्थानों से दूर रखने की अपील

श्री त्रिवेदी ने हिन्दू समाज से आग्रह करते हुये कहा है कि अपने बच्चों को इस्लामिक पृष्ठभूमि रखने वाले शिक्षण संस्थानों से दूर रखने का प्रयास करें, ताकि उन्हें आतंक और धर्मान्तरण की सोच रखने वालों से दूर रखा जा सके।

Comments are closed.