Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों के बाद पुलिस हेडर्क्वाटर में बम की धमकी

0 225

नई दिल्ली

दिल्ली में एक बार फिर बम रखने की सूचना पर हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस मुख्यालय को नांगलोई इलाके में बम होने की सूचना ईमेल के जरिए मिली । पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल एक नाबालिग ने भेजा था। जांच में पता चला कि बच्चे ने शरारत में मेल भेजा था। नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके बाद बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसको माता पिता को सौंप दिया गया।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल, राष्ट्रपति भवन और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों में बम रखे होने का ईमेल मिला था। स्कूलों समेत अन्य जगहों पर धमकी भरा मेल आने के बाद तलाशी ली गई और इसमें कुछ भी नहीं मिला।

Leave A Reply