Congress अध्यक्ष लवली ने गुरु रविदास की जयंती पर प्रदेश कार्यलय में पुष्पांजलि अर्पित की

0 112

नई दिल्ली,

संत शिरोमणी गुरु रविदास  की 647वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय में गुरु रविदास की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर एस.सी. विभाग के चेयरमैन संजय नीरज ने भी गुरु रविदास  की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर अपने श्रद्धासुपन अर्पित किए। इस दौरान अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि गुरु रविदास भक्ति काल के संत और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ-साथ अपने दोहों के माध्यम से समाज के लोगों को सही मार्ग दिखाने का कार्य किया था। गुरु रविदास ने अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक जिम्मेदारियों और पारिवारिक कर्तव्यों को बखूबी निर्वहन किया। जिनसे प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन में मार्गदर्शन ले सकते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा एस.सी. विभाग के चेयरमैन  संजय नीरज, वरिष्ठ नेता चत्तर सिंह, अमित मलिक, हरी किशन जिंदल, राजेन्द्र मेवाती, अनुज आत्रेय, नारायण भारती, धर्मवीर भास्कर, हरपाल सिंह, सुनील साहब सिंह, राधेश्याम, ललित चैहान, सुमित असवाल, राजीव मुख्य रुप से मौजूद थे।

Leave A Reply