बाढ़ पीडितों के साथ खड़ी है भाजपा, दे रही हर संभव मदद

विधायक अभय वर्मा के साथ पूर्व महापौर जय प्रकाश ने किया भोजन वितरण

0 176
नई दिल्ली

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में भाजपा सबसे आगे खड़ी है। भाजपा के नेता इनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह कहना है पूर्व महापौर जय प्रकाश का। शुक्रवार को लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र स्थित बाढ़ राहत कैम्प में जाकर पीडितों को भोजन वितरण किया। साथ ही कैम्प का जायजा भी लिया। यहां लोगों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा कैम्प से लोगों को मदद मिल रही है।

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक अभय वर्मा के साथ सभी जरूरत की वस्तु वितरण की। हमेशा की तरह आपदा के समय चाहे Covid19 का समय हो या अब बाढ़ की स्थिति भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ कर अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा की है। पूर्व महापौर ने बताया कि अब जल्द हम लोगों को डेंगू, मलेरिया और जल जनित बीमारियों से बचाने का अभियान भी चलाएंगे।
Leave A Reply