अयोध्या श्री राम मंदिर में ही अब श्रद्धालुओं को मिलेगा ट्रेन का टिकट, काउंटर की सुविधा का शुभारंभ

जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस नयी सुविधा का किया शुभारंभ

109

Lucknow/Ayodhya: अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर परिसर में ही अब श्रद्धालुओं को आसानी से ट्रेनों की जानकारी एवं टिकट उपलब्ध होगा। इसके लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटर की सुविधा शुरू की है। इन काउंटरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही रेल यात्रा के लिए टिकट प्राप्त करना संभव हो सकेगा।

चंपत राय ने प्रथम यात्री के रूप में अयोध्या कैंट से दिल्ली के लिए बुक कराया पहला टिकट

Lucknow
Lucknow

जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को इस नयी सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने प्रथम यात्री के रूप में अयोध्या कैंट से दिल्ली हेतु पहला टिकट बुक करवाया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ इस पहल के महत्व और श्रद्धालुओं के लिए उपयोगिता को साझा किया। यह सुविधा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, आवागमन एवं सेवा को ध्यान में रखते हुए स्थापित की गई है​।

यह मिलेगी सुविधा

Lucknow
Lucknow

 

– अनारक्षित एवं आरक्षित दोनों श्रेणी की टिकट की सुविधा उपलब्ध है।

– तीर्थयात्रियों के लिए QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलेगी।

– तीर्थयात्रियों को मंदिर के परिसर में ही ट्रेन संबंधी जानकारी व तत्काल टिकट मिल सकेंगे।

– यह पहल मंदिर ट्रस्ट के सहयोग एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप की गई है​।

– यह सुविधा श्री राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और रेलवे की सेवा सहज व सुगम बनेगी।

Comments are closed.