अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ

महिला यात्री से कराया गया इसका उद्घाटन

38

Lucknow/Ayodhya: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों के लिए जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन स्टेशन पर पहुंची एक महिला यात्री द्वारा कराया गया, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण और यात्री-हित को समर्पित इस पहल का विशेष महत्व बढ़ गया है।

जनसुविधा केंद्र पर यात्रियों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं:

व्हीलचेयर सेवा
लगेज ट्रॉली सेवा
टैक्सी सेवा बुकिंग
होटल बुकिंग की सुविधा
कैश विथड्रॉल (Cash Withdrawal) सेवा

व्हीलचेयर सेवा शुल्क विवरण

Lucknow
Lucknow

 

शुल्क रिफंडेबल सुरक्षा राशि ₹500 + वैध ID जमा
बिना सहायक ₹50 सहायक के साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 तक ₹100
प्लेटफॉर्म नं. 2 से आगे ₹150

लगेज ट्रॉली सेवा शुल्क विवरण

शुल्क बिना सहायक ₹50
सहायक के साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 तक ₹100
प्लेटफॉर्म नं. 1 से आगे ₹150

कैश विथड्रॉल सेवा राशि

शुल्क ₹1000 तक निकासी ₹20 प्रति लेन-देन

अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध होगी उच्चस्तरीय सेवा

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस जनसुविधा केंद्र के शुरू होने से अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रियों को उच्चस्तरीय सेवा, सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Comments are closed.