लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर स्टाल, बेस किचन और पैंट्रीकार की सफाई का हुआ निरीक्षण

“खानपान इकाइयों की सफाई और पैंट्रीकार में स्मार्ट डस्टबिन का प्रोत्साहन” थीम पर चला अभियान

75

Lucknow, (Mukesh Kumar): रेल यात्रा के दौरान मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। स्वच्छोत्सव 2025 के तहत मंडल में सोमवार को विशेष अभियान चलाकर स्टेशनों पर स्टाल, बेस किचन और पैंट्रीकार की सफाई का गहन निरीक्षण किया गया।

इन जगहों पर हुआ सफाई व्यवस्था का विशेष निरीक्षण

Lucknow
Lucknow

अभियान की खास थीम “खानपान इकाइयों की सफाई और पैंट्रीकार में स्मार्ट डस्टबिन का प्रोत्साहन” रही। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13238, 15744 और 13307 की पैंट्रीकार व किचन की सफाई व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों और वेंडरों को व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और यात्रियों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के महत्व के बारे में बताया गया।

प्रमुख स्टेशनों पर सफाई मित्रों और वेंडरों को किया गया जागरूक

Lucknow
Lucknow

मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों वाराणसी कैंट, अयोध्या धाम, प्रयाग जं., जौनपुर, प्रयागराज संगम, प्रतापगढ़, शाहगंज, बाराबंकी, अमेठी, अकबरपुर और उन्नाव में भी सफाई मित्रों और वेंडरों को जागरूक किया गया।

यात्रियों को सुरक्षित व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे अब सिर्फ स्टेशन साफ नहीं कर रहा, बल्कि यात्रियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को भी गंभीरता से ले रहा है।

Comments are closed.