Lok Shabha Election : कांग्रेस का लगा बड़ा झटका , लवली समेत कांग्रेस के पांच नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ

0 100

नई दिल्ली

पूर्व दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत कांग्रेस के पांच नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं । इसमें अरविंद सिंह लवली के अलावा राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी भाजपा का हाथ थामा है। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। बता दें कि 28 अप्रैल को ही लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इस दौरान दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जो भी व्यक्ति दिल्ली को प्यार करता है, वह दिल्ली को लूटने वालों के साथ खड़ा नहीं हो सकता है। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार चौहान ने कहा- यूं तो समय-समय पर हम अपनी बाते रखेंगे। दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर बातें लेकर आएंगे। हमने जो विकास किया था, उसे आगे नहीं बढ़ाया बल्कि दिल्ली को पीछे ले जाने का कार्य किया।

Leave A Reply