‘AAP’ यूपी महिला प्रकोष्ठ अपने संगठन के विस्तार के लिए चलाएगी सदस्यता अभियान

बैठक में संगठन विस्तार व भविष्य की रणनीति पर हुआ विचार विमर्श

0 224

लखनऊ, संवाददाता।

आम आदमी पार्टी “AAP” उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ अपने संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। यह निर्णय रविवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में संगठन विस्तार व भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष नीलम यादव ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार पर सवालिया निशान लगाए व संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान, नुक्कड़ सभाएं, चौपाल व मोहल्ला सभा का आयोजन कर जनता से जुड़ने व उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने का निर्देश दिया।

बैठक में रेखा जायसवाल, सुशीला वर्मा, जसमीत कौर, अर्चना श्रीवास्तव, निशा निगम, सुभाषिनी मिश्रा, सरिता द्विवेदी, गुड़िया राइन, प्रियंका श्रीवास्तव, रमा अवस्थी, मंजू झुनझुनवाला, अंजनी कुशवाहा, उर्मिला गुप्ता, मिथलेश कुमारी, रीता भारती, पुष्पा देवी, नीतू कन्नोजिया, मंजू चौहान व अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave A Reply