फार्मासिस्ट फेडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन, सुनील यादव अध्यक्ष व अशोक महामंत्री बने
सिविल सर्विस में बी फॉर्म को अहर्य मानने, न्यूनतम योग्यता भारत सरकार के समान करने, पदनाम परिवर्तन सहित सभी विधाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का प्रस्ताव पास
लखनऊ, डेस्क रिपोर्टर।
फार्मासिस्ट फेडरेशन में सुनील यादव अध्यक्ष व महामंत्री पद पर अशोक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को फार्मासिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में चुनाव के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके साथ ही सिविल सर्विस में बी फॉर्म को अहर्य मानने, न्यूनतम योग्यता भारत सरकार के समान करने, पदनाम परिवर्तन सहित सभी विधाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का प्रस्ताव पास हुआ।
JP नायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेश सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित
वहीं फार्मेसिस्ट फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर JP नायक, उपाध्यक्ष के लिए राजेश सिंह, विद्याधर पाठक, शिव करन यादव चुने गए। जबकि RP सिंह विसेन संगठन मंत्री, विवेक पाल संयुक्त मंत्री बने।
Related Posts