Lok Sabha Elections: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- इंडिया गठबंधन को मिलेगी 300 से ज्यादा सीटें

0 144

नई दिल्ली 

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरो से लगी हैं। इस दौरान सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगाने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। कई लोगों ने सर्वे किए हैं। इसमें निकलकर आया है कि इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीट मिल रही हैं। साफ सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी।

क्या दिल्ली , पंजाब, गुजारत के लोग पाकिस्तानी है ?- केजरीवाल 

कल अमित शाह दिल्ली में आये। उनकी सभा में 500 से भी कम लोग थे। उन्होंने देश के लोगों को गाली दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी है। दिल्ली में 70 में से 62 सीट, पंजाब में 117 में 92 सीट, गुजरात में 14 प्रतिशत वोट दिया। गोवा, यूपी, असम में आम आदमी पार्टी को वोट मिला। क्या, ये सभी पाकिस्तानी है। आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिश चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अमित शाह को लोग पीएम नहीं चुन रहे हैं। आपकी सरकार जा रही है। देश की जनता को गाली देंगे, तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा। योगी भी दिल्ली आए थे। आपके असली दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह ने यूपी से उन्हें हटाने का प्लान बना लिया है, उनसे निपटिए। इंडिया को बढ़ाना और बचाना है, तो इंडिया को जिताना है।

Leave A Reply