बलरामपुर अस्पताल में नर्सिंग छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

बलरामपुर अस्पताल में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन

0 180

लखनऊ, रिपोर्टर।
बलरामपुर अस्पताल में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़े के समापन पर गुरुवार को बलरामपुर के निदेशक डॉ. पवन कुमार, सीएमएस डॉ. एनबी सिंह, एमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी मौजूद रहे।

पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा। पखवाड़े में नर्सिंग छात्रों ने पोस्टर, रैली, शिविर के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। राहगीरों व ओपीडी में आने वाले मरीजों, परिवारीजनों से हेलमेट लगाने की अपील की।

 

Leave A Reply