आजमगढ़: खेत में टूटकर गिरा बिजली का तार, आग से फसल जलकर राख

दो घण्टे बाद भी नही पहुंची थी दमकल, लोगों में आक्रोश

0 235

आजमगढ़, उपेन्द्र कुमार पांडेय।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में बिजली के तार टूटकर गिर जाने के कारण सरपत झुंड में आग लग गई। जिससे आस- पास के किसानों कि फसल जलकर भस्म हो गई। आग काफ़ी विकराल रूप धारण कर सुरेंद्र चौहान पुत्र अनूप चौहान, बेलाश चौहान पुत्र अनरूध चौहान, निवासी बड़ागांव के खेत में हरी सब्जियों कि फसल झुलस कर खाक हो गई।
विभाग के लाइन मेन मुकेश कुमार ने आकर तार काटा तो स्थानीय लोगों ने काफ़ी मेहनत कर किसी तरह से आग को बुझाने में कामयाब हुए। फायर ब्रिगेड कि गाड़ी दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची जिसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त था। पूरा गांव किसी तरह से आग बुझाया लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची। घटना कि सूचना मिलते ही तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार सिंह ने घटना स्थल पर हल्का लेखपाल को भेज कर नुकसान हुईं किसानों कि फसल का रिपोर्ट मांगा है।

Leave A Reply