Delhi News : एमटीएनएल केबल चोरी के आरोप में 7 लोग धरे

आरोपियों के पास से 300 फुट की केबल, कार और एक टेंपो बरामद किया गया

0 130

नई दिल्ली

एमटीएनएल की कॉपर केबल चोरी के आरोप में  दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 300 फुट की केबल, कार और एक टेंपो बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान लोनी निवासी निहाल, कच्ची खजूरी निवासी मोहम्मद इसराइल, फाजिल इलाही, मटियाला निवासी अब्दुल बारिक, सरोजिनी नगर निवासी मोहम्मद साहिद, द्वारका सेक्टर-3 निवासी मोहम्मद फिरदोश व नजफगढ़ रंजीत के तौर पर हुई है।
पश्चिमी जिला के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि उनकी टीम को 31 मार्च को सुभाष नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास एमटीएनएल केबल की चोरी के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई। इस पर प्रभावी रूप से कार्रवाई करते हुए टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से 7 चोरों को पकड़ा और उनके पास से चोरी की गई एमटीएनएल केबल बरामद की। इसके अलावा उनके पास से अपराध में उपयोग एक चैंपियन टेम्पो व अर्टिगा कार भी बरामद की गई। आरोपियों के तहत आईपीसी की धारा 379, 411, 34 के तहत मामला दर्ज किया।
Leave A Reply