फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन लखनऊ चुनाव, प्रद्युम्न बने अध्यक्ष

अजय कश्यप बने कोषाध्यक्ष

0 563

लखनऊ
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की लखनऊ शाखा में प्रद्युम्न सिंह अध्यक्ष व अजय कश्यप कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। बलरामपुर अस्पताल में गुरूवार को एसोसिएशन की बैठक के बाद अधिकारियों की देखरेख में चुनाव हुआ।
इसमें लखनऊ शाखा के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह और कोषाध्यक्ष अजय कश्यप को बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीपी चौधरी, उपाध्यक्ष सरवन चौधरी, मंत्री राजीव कुमार, संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद, संयुक्त मंत्री राजेश बौद्ध, संप्रेक्षक व आडिटर शैलेंद्र प्रकाश बनाए गए।

Leave A Reply