INDIA गठबंधन हुई कमजोर जानें भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्या कहा

0 181

नई दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार इंडिया गंठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हुए । इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा “जब से राहुल गांधी की  न्याय यात्रा शुरू हुई है, तब से सभी दल एक-एक कर अलग हो रहे हैं।  इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी मना कर दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कह दिया कि वे अलग चुनाव लड़ेंगी। वहीें AAP ने कहा कि पंजाब में वे अलग चुनाव लड़ेंगे। अब अभिषेक बनर्जी कहते हैं कि बंगाल में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ट्रोजन हॉर्स हैं… हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी TMC के दबाव में बंगाल के इतने बड़े नेता को हटा भी दे परंतु सवाल ये पैदा होता है कि INDIA गठबंधन में कितना भ्रम और विरोधाभास है।

Leave A Reply