लवली की अध्यक्षता में दिल्ली में क्राउडफंडिंग डोनेट फॉर देश कार्यक्रम हुआ शुभारम्भ

कांग्रेस 28 दिसम्बर से घर –घर जाकर इस अभियान की दिल्ली मे शुरुआत करेगी - अरविन्दर सिंह लवली कांग्रेस 28 दिसम्बर से घर –घर जाकर इस अभियान की दिल्ली मे शुरुआत करेगी - अरविन्दर सिंह लवली

0 99

नई दिल्ली 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए क्राउडफंडिंग ‘‘डोनेट फॉर देश’’ अभियान की जोरदार तरीके से शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री  अजय माकन ने 1,38,0000/- www.donateinc.in पर डोनेट करके इस अभियान की शुरुआत दिल्ली में की। ज्ञातव्य है कि  माकन दिल्ली से विधायक, मंत्री, सांसद व केन्द्रीय मंत्री रहे।  लवली ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में  माकन को प्रमाण पत्र भी सौंपा।

इस मौके पर  अरविन्दर सिंह लवली ने भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डोनेट फॉर देश कार्यक्रम एक ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम है जिसका मकसद केवल धन संग्रह नही है बल्कि इसका असली मकसद बूथ स्तर पर कांग्रेस से सहानूभूति रखने वाले व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम जनता के सहयोग से ही पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा किया है चाहे वो किसी भी रुप में हो। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम को ऑनलाईन इसी नियत से चला रही है कि किसी पर दवाब न बने और इसमें सब कुछ पारदर्शी होगा। लवली व माकन ने घोषणा की कि 28 दिसम्बर से पार्टी घर-घर जाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। क्योंकि 28 दिसम्बर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है। लवली ने कहा कि दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के सभी 13760 पोलिंग बूथों पर इस कार्यक्रम को घर-घर जाकर धरातल पर उतारेंगे, जिससे दिल्ली में संगठन को मजबूत करने में और मदद मिलेगी।  उन्होंने स्वयं भी 1,38,000 रुपये का योगदान इस मौके पर दिया।

Leave A Reply