Raghav Chadda शादी के बाद होंगे बेघर, खाली करना होगा सरकारी बंगला

कोर्ट ने दिया टाइप 7 बंगला खाली करने का आदेश

0 136

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को शादी के कुछ दिनों बाद ही दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा।
शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को टाइप 7 बंगला खाली करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय के बंगला खाली करने के नोटिस को सही ठहराया हैं।
बता दे की कुछ दिनों पहले ही उदयपुर में शादी करने के बाद राघव चड्ढा दिल्ली स्थित अपने बंगले में लौटे थे। यहां पर वह अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ रह रहे थे।

Leave A Reply