Safdarjung Hospital में अब शाम तक चलेगी ओपीडी

शाम 5:30 बजे तक बनवा सकेंगे पर्ची

0 185

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित दूर दराज क्षेत्र से उपचार करवाने आ रहे मरीजों को अब सफदरजंग अस्पताल में परेशान होने की जरूरत नहीं। मंगलवार से सफदरजंग अस्पताल यहां शाम 5:30 तक पर्ची बनवा सकेंगे। अभी तक सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी की पर्ची बनती थी। जिसे बढ़ाकर शाम साढ़े पांच कर दिया गया है। शुरुआत में सर्जरी, बाल रोग और मेडिसिन विभाग के मरीजों को यह सुविधा मिलेगी।

अलग-अलग चरणों इसमें अन्य विभागों को शामिल किया जाएगा। अस्पताल में रोजाना 9 से 10 हजार मरीज उपचार के लिए आते हैं। उसी दिन उपचार नहीं मिलने पर उन्हें रातभर अस्पताल परिसर में ही रहना पड़ता है।

 

Leave A Reply