भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती, अयोध्या व जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा

भारत के प्रधानमंत्री मोदी एवं नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने दिखाई हरी झंडी

6

Ayodhya: भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या कैंट–जनकपुर धाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा का शुभारंभ किया गया। सोमवार को अयोध्या धाम स्टेशन से यह ट्रेन रवाना की गई।

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के PM ने दिखाई हरी झंडी

इस रेलसेवा का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के PM बालेंद्र शाह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी उपस्थिति रही।

दोनों देशों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन की मिलेगी विधाजनक व्यवस्था 

इस नई रेलसेवा से अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा तथा दोनों देशों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन की सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी। साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक

यह रेलसेवा दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार, रोजगार एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा भारत और नेपाल की मैत्री, सांस्कृतिक विरासत तथा आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Comments are closed.