G&SR क्विज में अयोध्या कैंट की टीम पहले नंबर पर, रायबरेली-प्रथम रही रनर-अप

कर्मचारियों में रेलवे के संरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

24

Lucknow: लखनऊ मंडल में शुक्रवार को परिचालन कर्मचारियों के लिए सामान्य एवं सहायक नियम (G&SR) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता श्रृंखला के अंतर्गत द्वितीय चरण में यातायात निरीक्षक अयोध्या कैंट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा यातायात निरीक्षक रायबरेली-प्रथम की टीम रनर-अप रही।

DRM के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में इसकी संकल्पना वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव द्वारा की गई है। सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में रेलवे के संरक्षा नियमों एवं परिचालन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही उनके ज्ञान का मूल्यांकन करना तथा सुरक्षित ट्रेन संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुपालन के प्रति उनका आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता सुदृढ़ करना था।

इस दौरान इन रेल अफसरों की भी रही मौजूदगी

इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) पवनीश काटल, मंडल परिचालन प्रबंधक (M) अमित चतुर्वेदी, सहायक परिचालन प्रबंधक राशिदा खातून, सहायक परिचालन प्रबंधक (सा.) प्रभात कुमार त्रिपाठी एवं सहायक परिचालन प्रबंधक (को.) जटाशंकर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

होता रहेगा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन

समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मंडल भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं संरक्षा-केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे रेल सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जा सके।

Comments are closed.