एक छत के नीचे 10 सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टर, सब कुछ निःशुल्क

हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सौ से ज्यादा मरीजों को मिला इलाज

18

Lucknow: लखनऊ शहर में रविवार को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल देखने को मिली। सुभाष मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें KGMU के पल्मोनरी विभाग से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और न्यूरोथैरेपी तक के विशेषज्ञ एक ही जगह पर मरीजों को बिना फीस परामर्श दे रहे थे।

शिविर में 100 से अधिक मरीज देखे गए

Lucknow
Lucknow

आयोजक हरी जीवन रस्तोगी, लोकेश रस्तोगी और सचिन रस्तोगी ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में 100 से अधिक मरीज देखे गए। 13 मरीजों का ECG और 28 मरीजों की खून संबंधी जांचें की गईं। शिविर में हड्डी रोग के लिए प्रसिद्ध डॉ. देवर्षि रस्तोगी और स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. शशांक सिंह, श्वास-दमा-टीबी के लिए KGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत और उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

घुटना और जोड़ों के दर्द के मरीजों को मिला बेहतर इलाज 

हृदय रोग के लिए डॉ. राजीव रस्तोगी, घुटना और जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संजीव रस्तोगी ने मरीजों को देखा। इसके अलावा जनरल फिजीशियन, होम्योपैथ, दंत रोग, नेत्र रोग और न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।डॉक्टरों द्वारा लिखी गई एलोपैथिक दवाएं 3 दिन के लिए और होम्योपैथिक दवाएं 7 दिन के लिए निःशुल्क दी गईं।

शिविर के बाद भी मरीजों मरीजों को मिलती रहेगी इलाज की सुविधा

Lucknow
Lucknow

आयोजक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि शिविर के बाद भी मरीजों को रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र, बाजारखाला पर इलाज की सुविधा मिलती रहेगी।

Comments are closed.