‘ऐसा चुनाव तंत्र नहीं चलेगा, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’- संयुक्त किसान मोर्चा ने यूपी भर में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

SIR की प्रक्रिया को रद्द करने व CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

15

Lucknow: राष्ट्रपति से एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करने व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने आदि की मांग की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

वोट चोरी पर रोक लगाई जाए- मुकुट सिंह

बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक
बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक

संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में कोर कमेटी सदस्य व उ.प्र. किसान सभा (AIKS) के महामंत्री मुकुट सिंह ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि SIR की प्रक्रिया रद्द की जाए, वोट चोरी पर रोक लगाई जाए,

विरोध-प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक
विरोध-प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी 2023 के संशोधन को रद्द कर नियुक्ति प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पुनः शामिल किया जाए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार और धनबल-बाहुबल पर अंकुश लगाने की मांग उठाई गई।

विरोध-प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक
विरोध-प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक

इन जिलों में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम अफसर को ज्ञापन देते पदाधिकारी
राष्ट्रपति के नाम अफसर को ज्ञापन देते पदाधिकारी

किसान मोर्चा के अनुसार 24 अक्टूबर को इटावा, बुलंदशहर, बिजनौर, चंदौली, भदोही, रायबरेली, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, एटा, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), मऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए गए।

राष्ट्रपति के नाम अफ़सर को ज्ञापन देते पदाधिकारी
राष्ट्रपति के नाम अफ़सर को ज्ञापन देते पदाधिकारी

किसानों और आम लोगों ने बुलन्द की आवाज़

विरोध-प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक
विरोध-प्रदर्शन करते किसान व आम नागरिक

आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों और आम लोगों ने भाग लेकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग बुलंद की।

Comments are closed.