DRM ने किया लखनऊ-उन्नाव-ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

निर्माण कार्यों को तय मानकों पर पूरा करने के निर्देश

21

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को लखनऊ- उन्नाव- ऊंचाहार- रायबरेली रेलखंड का विंडो और स्टेशन निरीक्षण किया। सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने यह जानकारी दी।

हरौनी स्टेशन से हुई निरीक्षण की शुरुआत

Lucknow
Lucknow

समर्थ गुप्ता के मुताबिक, निरीक्षण की शुरुआत हरौनी स्टेशन से हुई। DRM ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर और रिले रूम का जायजा लिया। सोनिक स्टेशन से पहले पोल नंबर 44/14 और ट्रैक-पोल की माप की जांच भी की।

गंदगी मिलने पर नियमित सफाई के दिए निर्देश

Lucknow
Lucknow

उन्नाव स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष, पूछताछ काउंटर, प्लेटफॉर्म-1 के बाहर चल रहे निर्माण कार्य और खानपान स्टॉल का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर गंदगी मिलने पर नियमित सफाई के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की प्रगति आदि देखी

अचलगंज में निर्माण कार्यों की प्रगति देखी, तकिया स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, शौचालय और अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण किया। समपार संख्या 86-सी/2-ई पर क्रॉसिंग व्यवस्था भी परखी।

स्थानीय लोगों से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं

Lucknow
Lucknow

बैसवारा और लालगंज स्टेशनों पर स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव और उप मुख्य अभियंता ऋषि यादव मौजूद रहे।

निर्माण कार्यों को तय मानकों पर पूरा करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

DRM ने अधिकारियों को साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं में सुधार और निर्माण कार्यों को तय मानकों पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Comments are closed.