वाराणसी जंक्शन पर महिला-दिव्यांग कोच में चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 56 पुरुष यात्री पकड़े
कई ट्रेनों के आरक्षित कोचों में पुरुष यात्री अनधिकृत रूप से सफर करते मिले
Varanasi/Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने शनिवार को वाराणसी जंक्शन पर महिला और दिव्यांगजन के लिए आरक्षित कोचों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई ट्रेनों के आरक्षित कोचों में पुरुष यात्री अनधिकृत रूप से सफर करते मिले।
अर्चना एक्सप्रेस के महिला और दिव्यांग कोच में 12 पुरुष यात्री मिले

सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, अर्चना एक्सप्रेस (12355) के महिला और दिव्यांग कोच में 12 पुरुष यात्री मिले, जिसमें एक बिना टिकट था। वहीं सद्भावना एक्सप्रेस (14007) के 9 एवं दून एक्सप्रेस (13009) के 16 यात्रियों को सामान्य कोच में शिफ्ट किया गया।
सभी के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाया
सारनाथ एक्सप्रेस (15159) के आरक्षित कोच में 19 यात्री मिले, जिनमें 2 बिना टिकट थे। सभी के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। इस दौरान 9 यात्रियों को RPF को सौंपा गया।
अनधिकृत यात्रा न करें

लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि महिला और दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा न करें और रेलवे नियमों का पालन करें।
Comments are closed.