Lucknow: चिकित्सा शिविर में 86 मरीजों को मिला इलाज

मूलचंद रस्तोगी औषधालय ट्रस्ट एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

16

Lucknow: नादान महल रोड स्थित औषधालय में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 86 मरीजों को इलाज मिला, इसमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज आये। मूलचंद रस्तोगी औषधालय ट्रस्ट एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 9 बजे से इसका आयोजन किया गया।

इन विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

शिविर में श्वास एवं दमा रोग के डॉ. विनय मिश्रा, स्त्री रोग की डॉ. अंशु माला रस्तोगी, फिजिशियन डॉ. रितु राज गुप्ता, आयुर्वेद के डॉ. मयंक शुक्ला, होम्योपैथी के डॉ. आरसी गुप्ता, फीजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीपक मिश्रा एवं न्यूरोपैथी के डॉ. अश्वनी मौर्या ने परामर्श दिया।

1918 में हुई थी मूलचंद रस्तोगी औषधालय की स्थापना 

औषधालय के ट्रस्टी राकेश रस्तोगी ने बताया कि मूलचंद रस्तोगी औषधालय की स्थापना वर्ष 1918 में हुई थी। रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, ट्रस्ट के राकेश, कपिल, मोहन एवं उमेश ने शिविर संचालन में सहयोग किया।

Comments are closed.