चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों ने करायी थायराइड की जांच

थायराइड, फेफड़ों एवं हृदय की नि:शुल्क हुई जांच

14

Lucknow: खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में माह के अंतिम रविवार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, इसमें केजीएमयू के स्वास, दमा एवं टीबी के विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत एवं उनकी टीम, हड्डी के डॉ. AK पांडेय, हृदय एवं शुुगर के डॉ. हिमांशु रस्तोगी, रीढ़ की हड्डी के डॉ. शशांक सिंह, होम्योपैथ डॉ. प्रियंका रस्तोगी, दंत रोग के डॉ. यश रस्तोगी एवं नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जिगिशा त्रिपाठी ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

स्वाइन फ्लू के मद्देनजर मॉस्क लगाकर स्वयं और दूसरों का बचाव करने की अपील

इस दौरान लोगों ने स्वाइन फ्लू के मद्देनजर मॉस्क लगाकर स्वयं और दूसरों का बचाव करने की अपील भी की। केन्द्र के संस्थापक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि शिविर में 310 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 40 ईसीजी एवं 80 व्यक्तियों की थायराइड के लिए जांच हुई। सभी मरीजों को 3 दिन की एवं होम्योपैथिक दवाइयां 7 दिन की निशुल्क दी गयीं। थायराइड, फेफड़ों एवं हृदय की जांच नि:शुल्क की गई। शिविर के संचालन कमेटी के मेंबर सुधीर, प्रमोद, मुदित, हर्ष, बालकृष्ण, अजय का सराहनीय योगदान रहा।

Comments are closed.