रक्षाबंधन बाद स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, लखनऊ–वाराणसी के बीच शुरू हुई विशेष ट्रेन
यात्रा के दौरान रेलवे के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील
Lucknow: रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा लखनऊ–वाराणसी (LKO–BSB) के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
लखनऊ से शाम 19:00 बजे होगी रवाना
सीनियर DCM समर्थ गुप्ता के मुताबिक, लखनऊ–वाराणसी अनारक्षित विशेष ट्रेन 30 अगस्त रविवार को लखनऊ से शाम 19:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह विशेष ट्रेन बाराबंकी–अयोध्या कैंट–शाहगंज–जौनपुर मार्ग से होकर वाराणसी जाएगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिनमें 05 स्लीपर , 04 सामान्य तथा 02 एस एल आर सहित निर्धारित संरचना के अनुसार कोच शामिल हैं।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेल प्रशासन ने अपील की है कि यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपनी यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए NTES अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें।
Comments are closed.