यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के बीच आज दो आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा संचालन
अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल तथा वाराणसी–नई दिल्ली शामिल
Lucknow: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा 30 अगस्त रविवार को दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल (04213) तथा वाराणसी–नई दिल्ली (04217) शामिल हैं। यह जानकारी लखनऊ मंडल के सीनियर DCM समर्थ गुप्ता ने शनिवार को दी।
अयोध्या कैंट 18: 20 से होगी रवाना
समर्थ गुप्ता के मुताबिक, अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल अयोध्या कैंट से 18:20 बजे बाराबंकी के लिए रवाना होगी। यहां 19:48 बजे आगमन एवं 19:50 बजे प्रस्थान, लखनऊ में 20:45 बजे आगमन एवं 20:55 बजे प्रस्थान, बरेली में 00:48 बजे आगमन एवं 00:50 बजे प्रस्थान, मुरादाबाद में 02:40 बजे आगमन एवं 02:50 बजे प्रस्थान, हापुड़ में 04:08 बजे आगमन एवं 04:10 बजे प्रस्थान तथा गाजियाबाद में 05:10 बजे आगमन एवं 05:12 बजे प्रस्थान करते हुए आनंद विहार टर्मिनल में 06:00 बजे आगमन करेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 4 सामान्य, 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैं।
वाराणसी से 15: पर रवाना होगी ट्रेन
इसी क्रम में वाराणसी–नई दिल्ली वाराणसी (04217) से 15:40 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में 17:25 बजे आगमन एवं 17:30 बजे प्रस्थान, रायबरेली जंक्शन में 18:50 बजे आगमन एवं 18:52 बजे प्रस्थान, लखनऊ में 21:05 बजे आगमन एवं 21:15 बजे प्रस्थान, बरेली में 01:08 बजे आगमन एवं 01:10 बजे प्रस्थान, मुरादाबाद में 03:00 बजे आगमन एवं 03:10 बजे प्रस्थान, हापुड़ में 04:28 बजे आगमन एवं 04:30 बजे प्रस्थान तथा गाजियाबाद में 05:30 बजे आगमन एवं 05:32 बजे प्रस्थान करते हुए नई दिल्ली में 06:45 बजे आगमन करेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 4 सामान्य , 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैं।
Comments are closed.