उत्तर रेलवे के GM ने लखनऊ-आलमनगर खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
DRM ने आलमनगर गुड्स साइडिंग का लिया जायजा, की समीक्षा बैठक
Lucknow: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने सोमवार को लखनऊ से आलमनगर स्टेशन के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा संरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

उन्होंने ट्रैक अनुरक्षण, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आलमनगर से बरेली तक के निरीक्षण हेतु प्रस्थान किया।
DRM सुनील कुमार वर्मा ने आलमनगर के गुड्स साइडिंग का किया निरीक्षण

इसी क्रम में लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने आलमनगर स्थित गुड्स साइडिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइडिंग में उपलब्ध आधारभूत संरचना, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था तथा संरक्षा उपायों की गहन समीक्षा की। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइडिंग से संबंधित सभी कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं दक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
मौके पर ये अफसर भी रहे मौजूद
इस अवसर पर ADRM शूरवीर सिंह चौहान, सीनियर DCM कुलदीप तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Comments are closed.