पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संवर्ग के अध्यक्ष चुने गए अशोक कुमार
द्विवार्षिक अधिवेशन में उठी रिक्त पदों को भरने की मांग
Lucknow: वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार शाही जबकि विनय कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। वहीं रजनीश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पद पर मयंकरपाल, ऑडिटर अवधेश कुमार यादव एवं अजीत प्रताप सिंह का प्रचार मंत्री पद पर निर्वाचन हुआ।
इनकी देखरेख में हुआ चुनाव

निर्वाचन अधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा एवं उनकी टीम की देख रेख में यह चुनाव निदेशालय के सभागार में संपन्न हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश के सभी जनपदों के वेटनरी फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। अधिवेशन के प्रथम दिन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल कुमार मिश्रा और फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री अशोक कुमार तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन संगठन के प्रवक्ता करतार सिंह ने किया।
अधिवेशन में वरिष्ठ फार्मासिस्ट एवं अतिथि सम्मानित
अधिवेशन में वरिष्ठ फार्मासिस्टों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया, जिसमें हरिशंकर चतुर्वेदी, हरिओम सिंह यादव, पूर्व महामंत्री राम जी लाल श्रीवास्तव, प्रांतीय संरक्षक आदेश कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह एवं हरिचरण आदि शामिल रहे। संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय राज्य कर्मचारियों के लिए बहुत संघर्ष का समय है, मुख्य सचिव के बार बार आदेश के बाद भी विभागीय स्तर पर बैठकें नहीं हो रही हैं, जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं।
फार्मेसिस्ट फेडरेशन, वेटनरी फार्मासिस्ट के साथ हमेशा खड़ा रहेगा
वहीं सुनील कुमार यादव ने कहा कि फार्मेसिस्ट फेडरेशन, वेटनरी फार्मासिस्ट के साथ हमेशा खड़ा रहेगा तथा मांगों को लेकर संघर्ष करेगा। जनपद बागपत के अध्यक्ष सहदेव सिंह, बलिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सशक्त कार्यकारिणी का गठन कर संघर्ष किया जाए। पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा ने संगठन की नीतियों को सही से लागू कराए जाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। संगठन के महामंत्री अशोक कुमार ने विभाग में फार्मासिस्टों की कमी को देखते हुए तत्काल भर्ती की मांग की एवं चीफ वेटनरी फार्मासिस्ट को भी अन्य विभाग के फार्मासिस्टों की भांति राजपत्रित घोषित किए जाने की मांग रखी।
इन पदाधिकारियों ने दी बधाई
निर्वाचित पदाधिकारियों को इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्र, परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे. पी. नायक, यूथ के संरक्षक उपेंद्र, अध्यक्ष आदेश, महासचिव देवेंद्र, सचिव अजीत, उपाध्यक्ष प्रवीण, अवधेश सहित सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
सिविल अस्पताल में अशोक कुमार का स्वागत एवं सम्मान

वहीं हजरतगंज पार्क रोड स्थित सिविल अस्पताल में अशोक कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिसमें प्रभारी अधिकारी आनंद सिंह, फेडरेशन के जिला सचिव जी. सी. दुबे, पूर्व सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, अजय कश्यप, आनंद मिश्रा, सुधीर, श्रवण चौधरी, अंजुम आदि उपस्थित रहे। चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
Comments are closed.