Lucknow: रस्तोगी समाज के होली मिलन समारोह में विभूतियां सम्मानित

रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में विविध कार्यक्रम का आयोजन

16

Lucknow: खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में रविवार को होली मिलन समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत से पहले महाराजा हरिश्चंद्र महाराज जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं रंग-गुलाल अर्पित की गयी।

अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी व प्रमुख उद्योगपति प्रेम किशोर रस्तोगी भी सम्मानित

समाज के संरक्षक हरी जीवन ररस्तोगी ने बताया कि प्रख्यात रंगकर्मी एवं सिने अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को पद्मश्री मिलने पर एवं प्रमुख उद्योगपति प्रेम किशोर रस्तोगी को उत्तर प्रदेश सरकार से कई दवा फैक्टरी स्थापित करने के अनुबंध के लिए सम्मानित किया गया।

चार विशिष्ट महिलाओं को भी मिला सम्मान

मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चार विशिष्ट महिलाओं डॉ. कविता रस्तोगी (शिक्षाविद), डॉ. रंजना रस्तोगी (वत्सला अस्पताल), अनुष्ठा रस्तोगी (मेधावी छात्रा), रतिराज (साहित्यकार) को भी विशिष्ट प्रतिभा सम्मान एवं स्मृति चिन्ह दिया गया।

मुख्य अतिथि जिला जज ने की सराहना

समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज रवि कांत रस्तोगी ने विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के विचार की सराहना की। उन्होनें सामाजिक एवं चिकित्सीय क्षेत्र में की जा रही सेवाओं के लिए लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज की प्रशंसा भी की।

रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की ओर से स्मृति चिन्ह

इसके साथ ही लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज के अध्यक्ष राजन रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप रस्तोगी और रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी एवं मंच संचालन मंत्री रितेश रस्तोगी एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र रस्तोगी ने किया।

Comments are closed.