HONDA की विशेष पहल, CM योगी की मौजूदगी में पुलिस को सौंपे 50 कस्टमाइज़्ड QRT वाहन

राज्य में सड़क सुरक्षा, सामुदायिक कल्याण और तेज़ आपातकालीन प्रतिक्रिया को समर्थन

105

Lucknow: लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होंडा ने पुलिस विभाग को 50 विशेष रूप से सुसज्जित कंपनी की CB350 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहन सौंपे। इस अवसर पर QRT वाहनों का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की CSR शाखा होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) ने अपने ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ प्रोजेक्ट के तहत यह पहल की।

HONDA ने वैश्विक लक्ष्य की दिशा में बढ़ाया यह कदम 

फाउंडेशन ने सुरक्षित समुदायों के निर्माण में सहयोग देने और 2050 तक टक्कर-मुक्त समाज के होंडा के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में यह कदम बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक, यह पहल होंडा इंडिया फाउंडेशन के व्यापक सड़क सुरक्षा और सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य भर में जमीनी स्तर पर गतिशीलता बढ़ाना, आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करना और सुरक्षित सड़क प्रबंधन को समर्थन देना है।

पहले ही सौंपे जा चुके हैं 300 से अधिक QRT वाहन

सड़क सुरक्षा पहलों को मजबूत करने के लिए गुजरात, चंडीगढ़, कर्नाटक और राजस्थान पुलिस को 300 से अधिक होंडा QRT वाहन पहले ही सौंपे जा चुके हैं। यह सहयोग सड़क सुरक्षा और समुदाय की मजबूती को आगे बढ़ाने के लिए होंडा इंडिया फाउंडेशन की सार्वजनिक- निजी साझेदारी पर लगातार फोकस को दर्शाता है। यह पहल सुरक्षित सड़कों और बेहतर तरीके से प्रबंधित ट्रैफिक सिस्टम के साझा विजन को भी उजागर करती है।

CM योगी, मुख्य सचिव, DGP के साथ ही HONDA के वाइस प्रेसिडेंट आदि रहे शामिल

यह समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, गृह एवं सूचना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद, DGP राजीव कृष्ण, ADGP, लॉजिस्टिक्स राम कुमार, अमिताभ यश कानून-व्यवस्था और फाउंडेशन के सलाहकार तथा होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट अफेयर्स पीयूष मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अफसर उपस्थित रहे।

घनी आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से प्रतिक्रिया देने में मिलेगी मदद

Lucknow
Lucknow

होंडा CB350 पर आधारित ये QRT वाहन रिवॉल्विंग फ्लैशर और ब्लिंकर, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, सायरन, फ्लैशलाइट, साइड और रियर स्टोरेज बॉक्स तथा दो होंडा सेफ्टी हेलमेट से सुसज्जित हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य पुलिस टीमों को घनी आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से प्रतिक्रिया देने में मदद करना है। ये वाहन आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करने और पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों को प्रभावी और सुरक्षित तरीके से निभाने के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तैयार किए गए हैं।

कानून-व्यवस्था की कार्यक्षमता बेहतर बनाने में सहायता

गतिशीलता और फुर्ती को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए ये वाहन अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों तक तेजी से पहुंचने में मदद करते हैं, जिससे जान बचाने, चोटों को कम करने और जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था की कार्यक्षमता बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

Comments are closed.