Lucknow: चारबाग स्टेशन पर चोरी की मोबाइल फोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपी फिरोजाबाद के निवासी, इनपर पहले से ही दर्ज हैं मुकदमें

54

Lucknow: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने “मिशन यात्री सुरक्षा” के तहत बुधवार को चारबाग स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 08/09 के अंतिम छोर (बाराबंकी साइड) स्टेशन नाम पट्टिका के पास से दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

चोरी के 02 टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा ₹1900 नगद बरामद

तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 02 टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा ₹1900 नगद बरामद किए गए। जिनकी कीमत लगभग ₹20 हजार आंकी गई। सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, दोनों आरोपी जय कुमार उर्फ जैकी व शैलेंद्र उर्फ कालू उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के विहार कॉलोनी, मलखानपुर रोड, थाना शिकोहाबाद के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ जीआरपी चारबाग लखनऊ, आगरा किला, मथुरा जंक्शन एवं सिविल थाना शिकोहाबाद में बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पहले से दर्ज मुकदमों में बढाई गई धाराएं

दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है। RPF/CIB/LKO, RPF पोस्ट तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी चारबाग लखनऊ के उप निरीक्षक सुशील कुमार यादव, संतोष कुमार, राजेश कुमार मौर्य, आज्ञा राम वर्मा, कांस्टेबल राहुल कुमार व RPF/CIB/LKO के हेड कॉन्स्टेबल फूलचंद यादव तथा RPF पोस्ट लखनऊ (मेन) के कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहें।

Comments are closed.