उतरेटिया स्टेशन पर बिना टिकट 237 यात्री पकड़े, इनसे वसूला ₹79,970 किराया

“मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान” अभियान के तहत छह ट्रेनों में हुई चेकिंग

46

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अंतर्गत शुक्रवार को उतरेटिया (UTR) स्टेशन पर “मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छह ट्रेनों में औचक जांच की गई। जिसमें 237 बिना टिकट यात्री मिले। जिनसे ₹79,970 किराया वसूल किया गया। 12 बिना टिकट यात्रियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया।

DRM सुनील कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में चला अभियान

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, इन छह ट्रेनों 14123, 14210, 14215, 20401, 15107 एवं 64281 में टिकट जांच की गई। DRM सुनील कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में अभियान चलाया गया। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया।
अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) K.K. यादव ने किया। अभियान में CMI/टिकट चेकिंग, CIT (रेड) सहित 17 टिकट चेकिंग, 14 RPF तथा 10 GRP स्टाफ ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

Comments are closed.