PCCM ने दूसरे दिन अयोध्या धाम एवं अयोध्या कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश

483

Lucknow/Ayodhya: उत्तर रेलवे प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) नरसिंह ने दूसरे दिन लखनऊ मण्डल के अयोध्या धाम एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, संरचनात्मक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

PCCM नरसिंह ने अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन की तैयारी, होल्डिंग एरिया, Circulating एरिया, कैटरिंग स्टॉल, एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ICC एवं एयर कंकॉर्स का भी किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ICC (Integrated Command Center) एवं एयर कंकॉर्स का भी अवलोकन किया तथा वहां स्थापित मॉनिटरिंग, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण प्रणालियों की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए।

स्टेशनों पर स्वच्छता, संकेतक बोर्ड, पेयजल, सहायता आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

PCCM ने यह भी निर्देशित किया कि स्टेशनों पर स्वच्छता, संकेतक बोर्ड, पेयजल, सहायता केंद्र, टिकट काउंटरों पर त्वरित सेवा तथा कैटरिंग स्टॉलों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सुनिश्चित किए जाएं, ताकि यात्रियों/श्रद्धालुओं को सहज एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

निरीक्षण में ये अफसर रहें शामिल

निरीक्षण में लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी एवं अयोध्या धाम स्टेशन निदेशक कृष्ण कान्त शामिल रहे।

Comments are closed.