लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के बाबू का कारनामा, वेतन जारी करने के लिए कर्मचारी से मांगा घूस

वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन ने बैठाई जांच

97

Lucknow: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला नहीं थम रहा। मामला राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े बलरामपुर अस्पताल का है। अस्पताल के एक बाबू पर वेतन जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगा है। कर्मचारी का कहना है कि CMS समेत दूसरे अफसरों ने उसके वेतन को देने का आदेश दिया है, लेकिन बाबू एक माह से उसे टहला रहा है।

रवि नाम के बाबू पर वेतन जारी करने के एवज में घूस मांगने का आरोप

पीड़ित कर्मचारी रमेश कुमार ने रवि नाम के बाबू पर वेतन जारी करने के एवज में घूस मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो वॉयरल किया है। वहीं, निदेशक का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी। बलरामपुर अस्पताल में रमेश कुमार चौकीदार पद पर कार्यरत है। रमेश के मुताबिक, उसने उपार्जित अवकाश के वेतन के लिए अफसरों से मांग की थी।

उपार्जित अवकाश पूर्ण औसत वेतन के साथ स्वीकृत करने का दिया आदेश

अस्पताल के CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने रमेश का 34 दिन का उपार्जित अवकाश पूर्ण औसत वेतन के साथ स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने 19 सितंबर को आदेश जारी किया था। रमेश के मुताबिक, करीब एक माह से बलरामपुर कार्यालय में तैनात बाबू रवि उन्हें उपार्जित अवकाश का वेतन जारी करने के लिए करीब एक माह से टहला रहा है।

वेतन जारी करने के एवज में 10 हजार मांगी घूस 

आरोप लगाया कि वेतन जारी करने के एवज में रवि बाबू ने 10 हजार रुपए घूस मांगी थी। जब उन्होंने घूस देने से मना कर दिया तो आरोपी बाबू उन्हें रोज कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देता है। रमेश का कहना है कि उसे बच्चों की फीस जमा करनी, घर के दूसरे खर्च चलाने हैं। दीपावली भी दो दिन बाद है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है।

क्या बोले CMS?

इस मामले में बलरामपुर के CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।

Comments are closed.