NCP अपने दम पर लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

100 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

79

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2025।
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन जहां सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन में जुटे हैं, वहीं महाराष्ट्र में एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है।

एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिहार विधानसभा की करीब 100 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को भेजा गया था, जिन्हें इसकी मंजूरी दे दी गई है।

ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी बिहार में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरना चाहती है और राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में एनसीपी की बिहार इकाई ने पटना में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें राज्य के सभी 38 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। सम्मेलन में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई थी।

Comments are closed.