मालेगांव ब्लास्ट मामले में निर्णय तो हुआ लेकिन नहीं मिला न्याय-सुधाकर चतुर्वेदी
लखनऊ पहुंचे सुधाकर चतुर्वेदी का अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा ने किया स्वागत
Lucknow: लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय पहुंचे मालेगांव बम विस्फोट मामले से बरी हुए सुधाकर चतुर्वेदी ने पत्रकारों से खुल कर बात की और उनका जवाब भी दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले-सुधाकर चतुर्वेदी नहीं मिला न्याय

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि मालेगांव बम धमाके के मामले में आरोपियों को बरी करने का निर्णय जरूर दिया गया है, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। वास्तविक न्याय तभी मिलेगा, जब तक असली दोषी सामने नहीं आ जाते।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर हिन्दू समाज और हिन्दू भगवा को आतंकवाद के नाम देकर बदनाम करने का आरोप
श्री चतुर्वेदी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मालेगांव बम विस्फोट की आड़ में हिन्दू समाज और हिन्दू भगवा को आतंकवाद का नाम देकर बदनाम करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन न्यायालय ने इस मामले में फंसाये गये आरोपियों को बरी कर कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय पहुंचे सुधाकर चतुर्वेदी का मंत्रोंचारण के बीच जोरदार स्वागत
इससे पहले अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के मुख्यालय पहुंचे सुधाकर चतुर्वेदी का मंत्रोंचारण के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, प्रवक्ता बाबा महादेव, राष्ट्रीय संयोजक पंकज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला, आचार्य शिवपूजन दीक्षित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
सुधाकर चतुर्वेदी को झूठा फंसाकर उनके महत्वपूर्ण समय को बर्बाद किया गया-ऋषि त्रिवेदी
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट मामले में श्री सुधाकर चतुर्वेदी को भले ही बरी कर दिया गया हो, लेकिन उन्हें झूठा फंसा कर उनके महत्वपूर्ण जीवन के समय को बर्बाद किया गया। इसकी भरपाई तभी संभव हो सकेगी जब तक इस मामले के असली दोषी कटघरे में नहीं होंगे।
Comments are closed.