पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए DELHI BJP से 52 ट्रको हुए रवाना
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी दिल्ली खड़ी है और पंजाब के लोगों की हर तरह की सहायता करने के लिए हर दिल्लीवासी संकल्पित है : वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली,
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर एवं अन्य गणमान्य नेताओं की उपस्थिती में पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रविवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय से राहत समाग्री से भरे 52 ट्रको के काफिले को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में जो संकट है उसमें आज पूरा देश आज पंजाब के साथ खड़ा है। लगातार जिस प्रकार की त्रासदी हम देख रहे हैं उसके चलते दिल्ली वालों ने भी इस बात का संकल्प लिया कि हमें भी पंजाब के साथ खड़ा होना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार पंजाब सहित अन्य राज्यों में आए हुई आपदा की समीक्षा कर रहे हैं और एक संगठन के रुप में हमने यही सीखा है कि जहां संगठन का कर्तव्य सेवा है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज सेवा ही संगठन के सेवा भाव के साथ पंजाब को हम सहायता समाग्री भेज रहे हैं क्योंकि आज पंजाब को हमारी जरुरत है। यह कोई एहसान नहीं है बल्कि एक मानवता है जब किसी को कष्ट के वक्त हम उसके साथ खड़े होते है। भाजपा का संगठन भी यही सिखाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री फंड में हमारी मुख्यमंत्री जी ने पांच करोड़ रुपये सहायता राशि के रुप में दी।
सचदेवा ने कहा कि हमने पंजाब के लोगों से बात की और साथ ही वहां जो हमारा संगठन है उससे बात की तो वहां स्थिति को संभालने के लिए राशन तो है लेकिन उसे बनाने एवं रखने के लिए साधन नहीं है। इसलिए हमने बर्तन के अलावा मच्छरदानी, ब्लैंकेट एवं तिरपाल, दवाईयां, पहनने के लिए जूते एवं चप्पल सहित कई सामग्री आज भेजी जा रही है और यह हमारा प्रयास है उस राज्य के लोगों के लिए जो देश के अन्नदाता के साथ ही सीमा प्रहरी भी हैं।
यह पहला प्रयास है और हम आगे भी इस सेवा को बढ़ाएंगे। अपना कर्तव्य समझकर इन ट्रको को रवाना कर रहे हैं जो जलंधर जाएंगे और वहां से जिन क्षेत्रों में जरुरत होगी वहां समान जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वक्त प्राकृतिक विपदाओं के कारण देश एवं पंजाब उलझन एवं तकलीफ में है और हमें इस मुसिबत के वक्त एक दूसरे का हाथ पकड़ना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हमने सीखा है कि विश्व के किसी देश में विपदा आती है तो हमें कैसे उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
Comments are closed.