UPSRTC: परिवहन निगम में पारस्परिक स्थानांतरण व्यवस्था लागू, आउटसोर्स परिचालकों के हो सकेंगे गृह जनपद या आसपास तबादले
न्यूनतम 06 माह सेवा अवधि एवं 30 हजार किमी. पूरा करने वालों को मिलगी सुविधा
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
यूपी रोडवेज में आउटसोर्स के तहत तैनात परिचालकों (कंडक्टर) का अब एक-दूसरे की आपसी सहमति पर अपने गृह जनपद या आसपास के क्षेत्रों में तबादलें हो सकेंगे। अभी तक जहां पर उनकी तैनाती होती थी वहीं पर उन्हें अपनी सेवायें देनी होती थी। निजी संस्था के माध्यम से आउटसोर्स परिचालकों को निर्धारित मापदंड व शर्तों के अधीन डिपो स्तर पर नियुक्त किया जाता है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को दी।
Related Posts
Comments are closed.