लखनऊ में नए वक्फ कानून व सऊदी अरब के खिलाफ प्रदर्शन, जुमे की नमाज के बाद बैनर- पोस्टर से जताया विरोध, नारेबाजी
सरकार से वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग, आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद की ओर से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर निकले, जिसमें सऊदी सरकार और आले सऊद शासकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लिखे हुए थे। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
अमेरिका के इशारे पर चलती है सऊदी हुकूमत
मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि सऊदी हुकूमत अमेरिका के इशारे पर चलती है। उन्हीं के कहने पर जन्नतुल बकी कब्रिस्तान को ध्वस्त किया गया। सऊदी में इस्लाम विरोधी काम हो रहे हैं।
Related Posts
Comments are closed.